मधुवन मे धूम धाम से मनाया गया बाहा पर्व

मधुवन मे धूम धाम से मनाया गया बाहा पर्व 

पीरटांड /मधुबन -जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित हटिया मैदान में शुक्रवार को आदिवासियों का प्रसिद्ध त्योहार बाहा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु उपस्थित हुए।अपने निर्धारित समय से दस मिनट पहले कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचें।इसके पूर्व  हटिया मैदान परिसर में ही गिरिडीह एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने राज्यपाल को 11:50 में गार्ड ओफ आनर दिया।इसके पश्चात्  मंच पर पहुंचें राज्यपाल का स्वागत उपायुक्त किरण कुमारी पासी ने अपने संबोधन कर किया।कहा राज्यपाल के आने से यहाँ की जनता लाभान्वित हो रही है।साथ ही यहाँ के लोगों की हौसला अफजाइ भी इनके आगमन से हो रहा है।इधर मंच पर  पहुंच कर राज्यपाल ने बाहा पर्व त्यौहार की परंपरा पर एवं आदिवासी समुदायों के उत्थान की बात कही।
इसके बाद वे मधुबन स्थित गेस्ट हाउस पहुंची जहाँ उन्हें महिला पुलिस के द्वारा गार्ड ओफ ओनर दिया गया। इसके बाद उनका काफिला राँची के लिए प्रस्थान कर गया।इस दरम्यान पत्रकार के एक सवाल पर कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात मेरे पास अभी तक नहीं है ,मुझे इसकी सूचना नहीं है।
बताते चले कि उनके आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।पुरे मधुबन के आने जाने वाली सड़कों एवं बड़े बड़े बिल्डिंग के उपर सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा पर तैनात थे।सुरक्षा व्यवस्था में खुद एसपी सुरेन्द्र झा के अलावे एएसपी दीपक कुमार,जितवाहन उरांव,अरविंद बिन्हा,मधुबन थाना प्रभारी मिसीर उरांव,अनिल मुर्मु,सहित डीडीसी किरण पासी ,एसडीओ ज्ञान प्रकाश मिंज पीरटांड़ बीडीओ बैद्यनाथ उरांव आदि उपस्थित थे।
बताया जाता है कि बाहा पर्व को मनाने के लिए देश के कोने कोने से लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन मधुबन में हुआ।  ।बंगाल,बिहार,उड़ीसा,झारखंड सहित कई राज्यों के आदिवासी समुदायों के लोग मधुबन स्थित पारसनाथ पर्वत के जुग जाहे थान ओर मांझी थान पहुंचे ओर अपने परम्परा अनुसार पुजा की।कार्यक्रम के सफल संचालन में सांवता सुसार बैसी के अध्यक्ष नुनका टुडु, सचिव सिकन्दर हैम्ब्रम,अर्जुन हेम्ब्रम,बुधन हैम्ब्रम सहित कई उपस्थित थे।


Reactions

Post a Comment

0 Comments